Pratapgarh Kunda News: मुफ्त गेमिंग ऑफर के नाम पर पौने तीन लाख ठगे
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। विश्राम का पुरवा (जेंवई) निवासी अमृतलाल वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़ित के मोबाइल पर 10 सितंबर को फोन आया, जिसमें कहा गया कि मुफ्त फायर गेमिंग की आईडी चाहिए तो अच्छा ऑफर है। इसके बाद भेजे गए बार कोड पर पैसा मांगा गया। पीड़ित के नाती ने कई बार में उसी बार कोड पर पैसे डाल दिए। इस तरह पीड़ित के खाते से दो लाख 87 हजार 288 रुपये कट गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.