प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रशासन की ओर से मंगलवार को शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के पहले चरण में पांच विकास खंड से चिह्नित किए गए 286 युवक-युवतियों ने एक दूसरे को हमसफर चुना और जीवन भर साथ रहने की कसमें खाई। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, अफसर और गणमान्य लोग मौजूद रहे। समाज कल्याण विभाग की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी की शुरुआत करने के लिए जरूरी सामान देकर विदा किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को शहर के जीआईसी मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जीआईसी मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 286 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान से सम्पन्न कराया गया। इसके लिए पहले से ही विकास खंड कुंडा...