Pratapgarh Kunda News: मुकदमें में सुलह के लिए दी धमकी, केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। मजीठी गांव निवासी युवक के बेटे से हुए विवाद के बाद दर्ज मुकदमे में सुलह के लिए दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से धमकी दी गई। वाट्सएप पर भी मैसेज भेजकर धमकाया गया।क्षेत्र के मजीठी गांव की निवासी फूलकली पत्नी श्रीनाथ का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व कोहराव गांव निवासी एक युवक से उनके पुत्र का विवाद हो गया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। अब आरोपी पक्ष के लोग मोबाइल के वाट्सएप पर मैसेज भेजकर धमका रहे हैं। उसके बेटे को भी मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने क्षेत्र के कोहराव गांव निवासी रवि सरोज पुत्र अजब नारायण के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.