Pratapgarh Kunda News: मुंबई में दर्ज केस में सुलह न करने पर दी जान से मारने की धमकी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: मुंबई में दर्ज एक मामले में सुलह करने का दबाव बनाते हुए एक युवक को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा निवासी गुलहसन खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम पांच बजे वह रखहा बाजार से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि पिपरी खालसा में मेन रोड पर कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी शहबाज ने उसे रास्ते में रोक लिया। पीड़ित पर दबाव बनाया कि मुंबई में दर्ज कराये गए मुकदमे में वह सुलह कर ले। इनकार करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने व बर्बाद करने की धमकी दी। गाली-गलौज करते हुए मौके से चला गया। दिलीपपुर थानाध्यक्ष विजय कांत सत्यार्थी ने बताया कि पीड़ित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.