Pratapgarh Kunda News: मिशन शक्ति टीम ने कराई सुलह
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने दो दंपतियों के बीच काउंसलिंग कर सुलह करा दी। दोनों दंपती को कोतवाली से उनके घर रवाना किया गया। नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ की महिला ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। खजुरनी की महिला ने अपने पति के विरुद्ध आपसी मनमुटाव की शिकायत की थी। कोतवाली की मिशन शक्ति टीम प्रभारी अर्चना सिंह, रमा यादव, मंशा, कल्पना शर्मा और रेनू ने दोनों दंपतियों की काउंसिलिंग की। परिवार के लोगों से भी बातचीत की। इसके बाद दोनों दंपती साथ रहने को राजी हो गए। वे कोतवाली से ही साथ-साथ अपने घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.