Pratapgarh Kunda News: मिशन शक्ति के तहत बच्चों को किया जागरूक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को फतनपुर पुलिस ने डीसीएम पब्लिक स्कूल गौरा और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरा रामापुर का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को महिला और बाल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही डिजिटल माध्यम से वीडियो दिखाकर आत्मरक्षा के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को जागरूक कर उन्हें किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार करना जरूरी है। इस मौके पर चौकी प्रभारी आकाश शुक्ला, उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, रुद्रांश चौबे, महिला कांस्टेबल बीनू और सारिका सिंह, डीसीएम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता यादव, प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.