प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 18 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। लिंटर लादने के बाद ट्रैक्टर में लगी मिक्सर मशीन पर बैठकर लौट रहे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है।देहात कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गड़ेहरी निवासी शिवबहादुर का 25 वर्षीय बेटा अभिषेक मजदूरी करता था। वह रविवार रात देहात कोतवाली के ही चांदपुर गांव में मिक्सर मशीन से लिंटर लादने गया था। लिंटर लादने के बाद देर रात सभी मजदूर लौट रहे थे। अभिषेक मिक्सर मशीन पर बैठा था। देहात कोतवाली के ही सुखपाल नगर के पास वह मशीन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और शव देखते ही चीत्कार करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ संदीप तिवारी ने बताया कि शव का ...