Pratapgarh Kunda News: मास्टर एथलेटिक्स में मुकीम ने जीते तीन मेडल
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। लखनऊ विश्वविद्यालय के मैदान में 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को खेली गई दो दिवसीय 24वीं मास्टर एथलेटिक चैम्पियनशिप मीट में मानधाता के मो. मुकीम ने एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीता है। मानधाता के चमरूपुर निवासी मो. मुकीम पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने 800 मीटर दौड़ 2.30 मिनट में पूरी कर गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि 400 मीटर 1 मिनट और 200 मीटर 30 सेकंड में पूरी कर सिल्वर मेडल जीता। कुछ दिन पहले मो. मुकीम का पैर टूट गया था। उन्होंने साहस का परिचय देते हुए कामयाबी हासिल की। उनकी इस कामयाबी पर ग्राम प्रधान शरीफ, गिरीश मौर्य, साजिद अली, मनोज यादव, रंजीत, सद्दाम, सज्जाद आदि ने खुशी जताई। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: अमेठी की मास्टर एथलीट हर्षलता शाही ने जीते तीन गोल्ड मेडल यह भी पढ़ें- Bijno...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.