Pratapgarh Kunda News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी रेलमार्ग पर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दांदूपुर ईंट भट्ठे के समीप शुक्रवार शाम ट्रैक पार करते समय अज्ञात युवक मालगाड़ी के इंजन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। रानीगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के दांदूपुर गांव के समीप शुक्रवार शाम 30 वर्षीय अज्ञात युवक लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पार कर रहा था। वाराणसी से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे रानीगंज ट्रामा सेंटर भेजा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत गंभीर बताई गई। मामले की जानकारी पर आरपीएफ प्रभारी मनोज कुमार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.