प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के धनवसिया गांव निवासी 60 वर्षीय रामहरख उर्फ लुरखू सरोज बुधवार को भोर में पांच बजे टहलने निकले थे। घर से करीब 700 मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में गहरे पानी में जाने से डूब गए। एक घंटे तक घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। आशंका पर तालाब में ढूंढने लगे तो डेढ़ घंटे बाद उनका शव मिल गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए शृंग्वेरपुर चले गए। एसओ श्रवण कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तालाब में डूबने से हुई थी वृद्ध की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...