प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर से गांव तक मंदिर और घर में मंगलवार को भगवान गोवर्धन की विधिवत पूजा की गई। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। श्याम विहारी गली स्थित सिद्धेध्वर मंदिर, मां बेल्हा देवी धाम, चिलबिला स्थित कान्हा गोशाला, प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर सहित कई मंदिरों में पूजन के बाद अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के मंदिरों पर मंगलवार को सामूहिक रूप से जुटे श्रद्धालुओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाया और विधि-विधान से पूजा अर्चना की। भगवान श्रीकृष्ण को कढ़ी, चावल, बाजरे की खिचड़ी, हलवा-पूड़ी जैसे व्यंजन से भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में की गोवर्धन पूजा श्यामविहारी गली में आ...