प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: सुवंसा। फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा बाजार में गुरुवार रात किसी बात को लेकर वार्ड संख्या 14 रामपुर नौडेरा के सभासद 50 वर्षीय राकेश बिंद और दिलीपपुर बशीरपुर के पिंटू के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी गौरा ले गए। वहां से सभासद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसओ सतेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...