Pratapgarh Kunda News: मारपीट में युवक घायल, केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। पट्टी थाना क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में गाय चराकर घर लौट रहे युवक को मारा पीटा गया। गांव के निवासी सहाबुद्दीन पुत्र बनारसी का आरोप है कि रविवार शाम वह खेत से गाय चराकर घर लौट रहा था। रास्ते में रमईपुर नेवादा गांव में अजीज के घर के सामने साजन पुत्र कल्लू ने उसे रोक लिया। वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की। जिससे उसके सिर में चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी साजन के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.