प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 3 -- Pratapgarh Kunda News: बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के घोसियान मोहल्ले में रविवार शाम करीब आठ बजे दो पक्षों मे विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल इरफान ने बताया कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसकी मां सहजवीन बानो, पत्नी सबीना और वह स्वयं घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सबीना को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इरफान का आरोप है कि उसकी पत्नी सबीना के सिर पर डंडे से वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है...