प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 3 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बिसहिया गांव में हुई मारपीट में इरफुद्दीन का 21 वर्षीय बेटा अकमल, रसीद का 38 वर्षीय बेटा अब्दुल शफीक उर्फ परवेज, मो.इरशाद का 24 वर्षीय बेटा मो. रेहान, सूबेदार का पुरवा बिसहिया गांव निवासी प्रधान लक्ष्मण का 20 वर्षीय बेटा कुलदीप कुमार घायल हो गया। कोतवाली के जमेठी गांव निवासी गया प्रसाद की 42 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: कब्रिस्तान के विवाद में परिवार को पीटा, पांच पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...