Pratapgarh Kunda News: मारपीट में पांच के खिलाफ एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी सहोदरपुर निवासी वैभव सिंह पुत्र उमेश बहादुर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 1 जुलाई की देर रात वह बाबागंज से लौट रहे थे। भंगवा चुंगी पर वह गाड़ी से उतरकर जैसे ही दुकान पर सामान लेने गए तभी अचानक छोटू, अंकित निवासी भंगवा चुंगी, सचिन पटेल निवासी सीताराम गली, मनीष श्रीवास्तव, आशीष निवासी अज्ञात ने गाली देते हुए हमला कर दिया। वैभव और उनके भाई को घायल कर दिया। आसपास के लोग दौड़े तो जान से मारकर लाश गायब करने की धमकी देते चले गए। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.