Pratapgarh Kunda News: मारपीट में चार लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के विक्रमपुर तिलौरी गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने लाठी से हमला बोल दिया। इससे सुन्दर लाल का 25 वर्षीय बेटा रंजीत पटेल, उसकी 24 वर्षीय बहन रंजना और 26 वर्षीय बहनोई गोविन्द गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली के मियां का पुरवा मझिलगांव निवासी 32 वर्षीय सुशीला देवी को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.