प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के लोचनगढ़ गांव निवासी विजय मिश्रा के बेटे प्रदीप मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी। परिवार के लोगों ने उसके घर के भीतर से जबरन पानी का निकास किया है, जिससे घर के भीतर दलदल हो गया है। उसके विरोध करने पर 25 अक्तूबर को सात बजे आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए मारापीटा और ग्रामीणों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित प्रदीप मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित के पिता विजय मिश्र, आशीष मिश्र, शंकर मिश्र, शिवांश मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...