Pratapgarh Kunda News: मारपीट में चार के खिलाफ नामजद एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड अचलपुर निवासी अब्दुल वहीद ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार से जुड़े पटीदार आमिर खान, सुहेल खान, अरमान व शमा बानो 24 अगस्त को जमीन पर अवैध कब्जा करने लगे। अब्दुल वहीद की पत्नी विलकिश बानो और बहू नरगिश ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने हमला कर दिया। उसकी पत्नी और बहू को गंभीर चोटें आईं, पत्नी बेहोश हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। उक्त तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.