Pratapgarh Kunda News: मारपीट में घायल युवक की मौत, आक्रोश
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा/हथिगवां, संवाददाता। मजदूरी के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में पिटाई से घायल युवक ने तीसरे दिन रविवार सुबह दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने पड़ोस की महिला, उसके बेटे और बेटी पर केस दर्ज कराया था। युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसे देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव निवासी मनीषा देवी और उसके पति मनीष सरोज से चार सितम्बर की शाम गांव के राजू की बेटी मजदूरी के रुपये मांगने आई थी। रुपये न मिलने पर वह वापस लौटी तो आरोप है कि वहां राजू की पत्नी, बेटा हेमन्त और बेटी नन्दिनी पहुंचे और मनीष को खड़ंजे पर पटक दिया। इससे वह घायल हो गया। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। वहां इलाज के बाद उसे घर ले आए। इस दौरान मनीषा ने हेमंत,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.