Pratapgarh Kunda News: मारपीट के वांछित पांच आरोपी पकड़े गए
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के सुल्तानपुर पूरे अली नकी मोहल्ले में 22 सितंबर रात करीब 9 बजे रंजिश के कारण मारपीट हुई, जिसमें कई लोग गंभीर घायल हुए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। उसी मामले में एसआई अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मामले के आरोपी हरिश्चन्द, वीरेन्द्र कुमार सरोज, प्रिंस सरोज, सितारा देवी पत्नी हरिश्चन्द, मीना देवी पत्नी अशर्फीलाल को रेलवे स्टेशन के पास स्थित मैदान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे भी बरामद किए। विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.