प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी के बीबीपुर गांव निवासी दीपक सिंह पुत्र सुनील सिंह ने गांव के ही निवासी प्रतिरोध सिंह व अमर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी मां के साथ आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...