प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव निवासी मूलचन्द सरोज की 30 वर्षीय पत्नी रेनू देवी को रंजिशन कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसी प्रकार कुंडा कोतवाली के कदिलाबाद गांव निवासी संतोष कुमार की 43 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी, हथिगवां के शुकुलपुर निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार यादव और 28 वर्षीय उमेश कुमार यादव भी मारपीट कर घायल हो गए। परिजन घायलों को सीएचसी लाकर इलाज कराए और आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...