प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 6 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 11 लोग घायल हुए हैं। परिजन घायलों का सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मियां का पुरवा में सोमवार को हुई मारपीट में राम औतार के 65 वर्षीय बेटे राम प्रकाश और राम प्रकाश के 18 वर्षीय बेटे विजय कुमार, 20 वर्षीय बेटी प्रतिमा पटेल, 17 वर्षीय शिवा पटेल घायल हो गए। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुसेमर गांव निवासी राम नरेश का 26 वर्षीय बेटा अंकित पटेल अपने साथी राजेन्द्र के 25 वर्षीय बेटे पवन गौतम निवासी खान का पुरवा कुंडा के साथ बाइक से जा रहा था, बरई गांव के पास कुछ लोगों ने रोककर दोनों को मारा पीटा। बाघराय थाना क्षेत्र के सरई नहर पियरिया ग...