Pratapgarh Kunda News: मारपीट, बलवा के दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के मनगढ़ गांव निवासी बाल कृष्ण ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था। बताया कि 15 जुलाई को गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार लेकर उसके प्लॉट पर पहुंचे। गालियां देते हुए उसे और उसके परिजनों संग मारपीट करने लगे। घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर मोबाइल छीन लिया। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसी मामले के आरोपी जय सिंह यादव, दिलीप यादव निवासी बरेजवा मनगढ़ को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ कबरियागंज मोहल्ले के पास से गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.