Pratapgarh Kunda News: मारपीट, तोड़फोड़ और जेवरात छीनने में आठ पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां के बिसहिया गांव निवासी मनोज कुमार की 46 वर्षीय पत्नी रुपा देवी ने न्यायालय में वाद दायर किया। 21 जून 2025 को जब उसके पति मनोज कुमार किसी काम से बाहर गए थे। तभी शाम करीब सात बजे विपक्षी एकजुट होकर पहुंचे और उसके घर के सामने खड़ी उसकी दीवार गिरा दी। जब उसने दीवार गिराने का विरोध किया तो आरोपी उसे गालियां देते हुए धक्कामुक्की करने लगे। पीड़िता घर के भीतर भागी तो आरोपियों घर में घुसकर उसे पीटकर मंगलसूत्र और कान की बाली छीन ली। घर में रखे सामान लाठी-डंडे से तोड़ दिया, शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोप है कि पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अंकित, पुष्पा देवी, महरानीदीन, मनोज कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.