Pratapgarh Kunda News: मारपीट, जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 16 -- Pratapgarh Kunda News: पूरे पांडेय (उदयपुर) निवासी इंद्रावती पत्नी फूलचंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार शाम पांच बजे करीब गांव में नल से पानी भरने गई थी। इसी बीच गांव के फूलचंद्र वर्मा गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद हुए लोहे की हथियार से मारने लगे। आरोप है कि आरोपित ने पकड़कर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने मुकदमा आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.