Pratapgarh Kunda News: मायके से आने के बाद विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। भाई की सगाई में शामिल होने के बाद शाम को बहन (जेठानी) के साथ ससुराल आई विवाहिता की रात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।देहात कोतवाली क्षेत्र के सिटी कस्बा निवासी कृष्णा मौर्य की शादी आठ माह पूर्व कोहंडौर थाना क्षेत्र के चंदुआडीह निवासी 26 वर्षीय निष्ठा मौर्य के साथ हुई थी। निष्ठा की बड़ी बहन आरती उसकी जेठानी भी है। दोनों बहनें शनिवार को अपने भाई की सगाई में गई थीं। चर्चा है कि ससुराल वाले उनके सगाई में जाने को लेकर ऐतराज कर रहे थे। सोमवार शाम मायकेवालों ने ही दोनों बहनों को ससुराल पहुंचा दिया। रात में निष्ठा का पति से विवाद होने लगा तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.