प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ विकासखंड के हरजामऊ गांव निवासी अरुण कुमार की पत्नी सीमा देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह शनिवार शाम छह बजे अपने पति और बेटी के साथ मायके असुआपार, जिला जौनपुर जा रही थीं। बताया गया कि सदहा चौराहे के पास एक बोलेरो ने उनकी बाइक वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें अमरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सुल्तानपुर फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार लखनऊ में उपचार के दौरान शनिवार दोपहर करीब चार बजे चिकित्सकों ने सीमा देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतका के साथ जा रही उनकी बेटी बच गई। सीमा देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम...