Pratapgarh Kunda News: मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला संदिग्ध
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज निवासी नितेश अग्रहरि पुत्र लल्लू प्रसाद अग्रहरि ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पिछले महीने की 17 जुलाई को लगभग तीन बजे दुकान पर छोटा भाई शुभ अग्रहरि मौजूद था। इसी बीच एक अज्ञात ग्राहक कोल्ड ड्रिंक लेकर काउंटर के पास ही खड़ा होकर पी रहा था। इसी बीच किसी कम से भाई दुकान से बाहर जाते ही कोल्ड ड्रिंक पी रहे अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर काउंटर से लगभग तीन हज़ार रुपये निकाल कर चला गया था। वहीं, अज्ञात व्यक्ति से बुधवार को पुनः दुकान पर आया और काउंटर से पैसा निकलने के लिए जैसे ही हाथ डाला की उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उदयपुर एसओ दीप नारायण ने कहा कि पकड़ा गया संदिग्ध मानसिक विक्षिप्त लग रहा था उसके पास तमाम तरह की दवाई भी मौजूद थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.