Pratapgarh Kunda News: मां भवानी के मंदिरों में हवन के बाद पूजी गईं कन्याएं
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 19 -- महानवमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को बेल्हा देवी धाम सहित सभी देवी मंदिरों पर मां भवानी का दर्शन-पूजन किया गया। जगदम्बा का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ भोर से ही जुटी रही। नारियल, चुनरी, पुष्प और फल चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि मांगी। देवी मंदिरों में कन्याओं का पूजन करने के बाद हलुआ-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। शहर के बेल्हा देवी धाम, रानीगंज के मां बाराही देवी धाम, कुंडा के मां ज्वाला देवी धाम और अंतू के चन्द्रिकन देवी धाम सहित सभी देवी मंदिरों पर सोमवार को भोर से ही श्रद्धालु मां का दर्शन-पूजन करने के लिए कतार में खड़े रहे। नवरात्र व्रत का संकल्प पूरा करने वाली महिलाओं ने धाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.