प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के हिमांचल का पुरवा मनार गांव निवासी श्याम लाल यादव की पत्नी राजकली ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि तीन अगस्त की सुबह दस बजे वह अपना खेत जोतवा रही थी। तभी गांव के कुछ लोग पहुंचे और गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। उसकी बेटी रेशमा छुड़ाने दौड़ी तो उसको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता राजकली की तहरीर पर पुलिस ने राम नरेश यादव, संतोष कुमार, श्रवण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...