Pratapgarh Kunda News: मां-बेटी को पीटने पर चार के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 17 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के रामपुर चौरास गोड़वा गांव निवासी कंचन तिवारी पत्नी अजय तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 16 सितम्बर की सुबह करीब 6 बजे उसके तुलसी के पक्के चबूतरे को उसके पट्टीदार तोड़ने लगे। विरोध करने पर गालियां देते हुए उसे और उसकी बेटी पायल से मारपीट की। जान बचाने को वह घर के भीतर भागी तो घर के भीतर घुसकर मां-बेटी को मारापीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता कंचन की तहरीर पर पुलिस ने अनुज तिवारी, निखिल तिवारी, विजय कृष्ण तिवारी, कुसुमलता देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.