प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। लीलापुर थाने के मिश्रमऊ (तेजगढ़) निवासी पूनम देवी पत्नी सौरभ सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 11 अगस्त को सुबह उसकी चार वर्षीय बेटी मानवी गांव में स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी। घर लौटते समय गांव के दिनेश सरोज ने रंजिश को लेकर बेटी के साथ मारपीट की। बीच बचाव में पहुंची पीड़िता के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...