प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थानाक्षेत्र के दहेंगरी जमालपुर गांव निवासी ओम प्रकाश सरोज की 26 वर्षीय पत्नी मंजू देवी अपने 6 वर्षीय बेटे अंश, 3 वर्षीय बेटे अंशू के साथ कहीं जा रही थी। अज्ञात वाहन की टक्कर मां और बच्चे घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के बदलावन का पुरवा गांव निवासी राम आसरे का 28 वर्षीय बेटा रिंकू सरोज बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। हथिगवां थानाक्षेत्र के बेंती गांव निवासी मो. अली का 25 वर्षीय बेटा मो. इसरार बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज को सीएचसी भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...