प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- Pratapgarh Kunda News: महिला ने अपने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी पट्टी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मोनी पांडे पत्नी उमेश पांडे ने शुक्रवार सीओ पट्टी प्रदीप सिंह को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। शुक्रवार को बाजार से घर लौटने पर बच्चे घर पर नहीं मिले। बच्चों के घर आने पर वह उन्हें फटकार रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी वहां पहुंच गया। गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी सीओ पट्टी को देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ पट्टी ने मामल...