Pratapgarh Kunda News: महिला से छेड़खानी में युवक पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसके पति सऊदी अरब में रहते हैं। वह अपने दो बच्चों संग घर में रहती है और कामकाज करती है। गांव का एक युवक आए दिन उसे देखकर अश्लील हरकतें करता है। 24 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे वह अपने खेत गई थी, तभी आरोपी उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते भाग निकला। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अहमद मुस्तफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.