प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के धमोहन गांव निवासी सकीना बानो पत्नी मो. अकलीम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो जुलाई की रात करीब 10:30 बजे मोहल्ले की कुछ महिलाएं उसके दरवाजे पर रखी लकड़ी को फेंकने लगी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गालियां देते हुए उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पति को फर्जी छेड़खानी और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता सकीना बानो की तहरीर पर पुलिस ने रीना, सुषमा, मीरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...