प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक ने महिला को अकेला देखकर उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत का प्रयास किया। मामले की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई करने के बाद घटना की सूचना कंधई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे का आदी है। एसओ कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि विक्षिप्त महिला के साथ अश्लील हरकत करने के प्रयास की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से छेड़खानी आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पू...