Pratapgarh Kunda News: महिला सिपाही के कमरे में पहुंचा निलंबित दीवान, पुलिस कर्मियों ने पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सर्किल के एक थाने के निलंबित दीवान को पुलिसकर्मियों ने महिला सिपाही के कमरे में पकड़ लिया। दीवान को देर तक कार्यालय में बैठाए रखा गया। पिछले दिनों अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सर्किल के एक थाने के दीवान को एसओ से बेअदबी में निलंबित कर दिया गया था। इस बीच दीवान थाने में कार्यरत एक महिला सिपाही के कमरे में पहुंच गया। जानकारी होने पर थाने के कई पुलिसकर्मी पहुंचे और उसे बाहर निकाला। सूत्रों के अनुसार दीवान को देर तक कार्यालय में बैठाए रखा गया। बाद में छोड़ दिया गया। निलंबित दीवान को महिला सिपाही के कमरे से पकड़े जाने का वीडियो पुलिसकर्मियों में खासा चर्चा में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.