Pratapgarh Kunda News: महिला सहित दो लोगों को सांप ने डसा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के डड़वा महोखरी गांव निवासी रेखा देवी पत्नी राजकुमार पाठक को बुधवार को धान के खेत में काम करते समय जहरीले जंतु ने काट लिया। घटना के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन रेखा को सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे। इसी तरह क्षेत्र के कलियानापुर गांव निवासी राजेश यादव मंगलवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान उनके पैर में सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी लेकर आए। जहां उन्हें भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सर्पदंश से दो किसानों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.