Pratapgarh Kunda News: महिला समेत तीन लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे हुड़हा निवासी इबरार की 34 वर्षीय पत्नी अर्बिया ने रविवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। उधर अंतू के बसुआपुर निवासी बिंद कुमार यादव की 32 वर्षीय पत्नी ललिता ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लालगंज के नया पुरवा निवासी 32 वर्षीय किरन कुमार को जहरीला पदार्थ खाने के कारण रविवार रात मेडिकल कॉलेज ले आया गया। हालांकि वह तबीयत में सुधार होने के बाद बिना बताए चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.