Pratapgarh Kunda News: महिला पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही 25 वर्षीय एक महिला पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जानकारी के अनुसार कुंदनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सपना सरोज पुत्री कमलेश सरोज सोमवार शाम करीब 3:30 बजे खेत में धान की रोपाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस की कुछ महिलाएं लाठी लेकर पहुंचीं। उसके साथ मारपीट करने लगीं। इसी बीच दो युवक भी मौके पर पहुंचे। वह भी मारपीट की, घटना में शामिल हुए और युवती की पिटाई कर दी। मारपीट में सपना सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.