Pratapgarh Kunda News: महिला पर चाकू से हमला, केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के मियां का पुरवा पनाहनगर बरई गांव निवासी 55 वर्षीय मोईन अहमद ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि दो अक्तूबर की शाम करीब छह बजे उसकी 50 वर्षीय पत्नी घर पर अकेली थी। तभी मोहल्ले के कुछ लोग पहुंचे और रंजिशन उसे और उसकी पत्नी को गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर वह लोग पेट्रोल डालकर जलाने और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पुलिस ने घायलों को इलाज कराने के बाद पीड़ित मोईन की तहरीर पर आरोपी फहीम, सिकन्दर फहीम के ससुर, यासमीन पत्नी फहीम, फहीम की अज्ञात बेटियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.