प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: देल्हूपुर के नौबस्ता स्थित पार्वती ग्लोबल साइंस स्कूल में एक महिला ने क्लासरूम में घुसकर शिक्षिका पर घूसे बरसाए। उसे जमीन पर गिराकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षिका के पिता ने आरोपी महिला और उसके पति पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। मानधाता थाना क्षेत्र के बबुरहा निवासी संजय कुमार मिश्र बेटी पलक उक्त स्कूल में शिक्षिका है। वह गुरुवार को क्लास में पढ़ा रही थी। तभी उसके गांव के अभिषेक मिश्र अपनी पत्नी सौम्या के साथ पहुंच गए। सौम्या क्लास में घुसते ही पलक पर घूसे बरसाने लगी। यह देख बच्चे सहम उठे। अन्य शिक्षिकाएं आईं तो अभिषेक और सौम्या भाग निकले। मामले में पीड़ित शिक्षिका के पिता संजय मिश्र ने आरोपी दंपती...