Pratapgarh Kunda News: महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के लबेदा गांव में बुधवार देररात घर के पास शौचालय जाते समय 22 वर्षीय महिला को सांप ने पैर में डस लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया। पट्टी क्षेत्र के लबेदा गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी गुंजा देवी बुधवार रात करीब 10 बजे घर के बगल बने शौचालय में जा रही थी। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद सांप ने उसके पैर में डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। महिला को सीएचसी पट्टी पहुंचाया। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अखिलेश जायसवाल ने बताया कि महिला के पैर में सांप ने डसा है। उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.