प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के मुआर आधारगंज निवासी मोहम्मद वजीर की पत्नी सहाना देवी पांच जुलाई की रात 10 बजे पड़ोस के इसरार के घर से वापस आ रही थी। आरोप है रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोका और लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर घर के लोग दौड़े तो आरोपी ईंट पत्थर चलाने लगे। पीड़िता ने मामले में सरवरी बेगम, सबा बानो, मोहम्मद अल्केश और मोहम्मद शानू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...