Pratapgarh Kunda News: महिला को पीटने में युवक पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के किंधौली गांव निवासी मालती देवी पत्नी मुकेश कुमार निर्मल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 19 अगस्त की शाम पांच बजे वह बकरी चरा रही थी, तभी गांव का ही राम सिंह नशे में धुत होकर पहुंचा और गालियां देने लगा। उसने गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडे से मारने लगा, शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह जान से मारने की धमकी देते चला गया। पीड़िता मालती देवी की तहरीर पर पुलिस ने राम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.