प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थानाक्षेत्र के मऊदारा गांव निवासी सोमवती पत्नी मायाराम पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 अगस्त की सुबह पुराने विवाद को लेकर गांव के कुछ लोग उसको गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी से उसे मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ि़ता सोमवती की तहरीर पर पुलिस ने विनोद पटेल, बब्बू, सजीवन, सुग्गी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...