Pratapgarh Kunda News: महिला को पीटने पर युवक के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मंहगू लाल का पुरवा कुशाहिलडीह गांव निवासी सदाशिव ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि चार सितम्बर की सुबह गंदा पानी फेंकने के विवाद में पड़ोसी ने उसकी मां रामकली को मारा पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चला गया। सदाशिव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सूरज पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.